मेड़ता: मेड़ता सिटी के मेला मैदान में प्रदेश स्तरीय बलदेव राम पशु मेले का हुआ आगाज, मेले में 400 पशुओं की हुई आवक
Merta, Nagaur | Apr 9, 2024 मेड़ता सिटी के मेला मैदान में प्रदेश स्तरीय बलदेव राम पशु मेले का आज से आगाज हुआ। मेड़ता सिटी के एसडीएम पूनम चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया।मेला प्रभारी डॉ. तुलसीराम चौधरी ने बताया कि मेले को लेकर इस बार काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया की 6 राज्यों से व्यापारी और पशुपालक मेले शामिल पहुंचे हैं।