कटेया: भगवतीनगर में चोरों ने आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर की चोरी, नकदी और गहने लेकर फरार
कटेया थाना क्षेत्र के भगवती नगर बाजार में चारों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बना दिया. शटर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. इस मामले में पीड़ित थाना क्षेत्र के रसौती गांव निवासी संतोष वर्मा ने मंगलवार को दोपहर 3 बजे थाने में आवेदन दे कर्रवाई की मांग की है. फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।