पोहरी अनुभाग के मारोरा अहीर में श्री कैलादेवी,चामुंडा माँ, हिगलाज माता के दरबार में माघ माह की चौदस को छप्पन भोग का आयोजन किया गया जिसमें आस-पास के क्षेत्र के श्रदालुओ की भीड़ उमड़ी। जहा शनिवार रात 9 माता रानी का जागरण हुआ जिसमें दूर-दराज क्षेत्र के लोग दर्शनलाभ लेने पहुँचे। जहा छप्पन भोग के अबसर पर मंदिर की साज-सज्जा आकर्षण का केंद्र रहा।