कनवास: एफएसटी टीम व देवली मांजी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार से बरामद किए ₹180560, थाने के मालखाने में जमा कराए
Kanwas, Kota | Apr 10, 2024 लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर एफएसटी टीम व देवली मांजी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति की कार से ₹180560 बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान टीम ने व्यक्ति से रुपयों के बारे पूछताछ की। इस दौरान व्यक्ति से संतुष्टिपूर्वक जवाब नहीं मिलने पर रुपये देवली मांजी थाने के मालखाने में जमा किए गए।