कानपुर: यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, कानपुर के कई यात्री घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार 4बजे कोहरे के कारण भीषण हादसा हुआ।घने कोहरे में तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत में 13की मौत और कई लोग घायल हो गए। यात्रियों ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और चीख-पुकार मची हुई थी।कानपुर किदवई नगर निवासी पति पत्नी,रावतपुर गांव के सैय्यद नगर में रहने वाले मुशर्रफ,बेकनगंज के रहने वाले शाहिद और उनके पिता घायल हुए है।