कप्तानगंज: कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
कुशीनगर के अहिरौली बाज़ार थाना क्षेत्र में कप्तानगंज–पिपराइच मार्ग पर महुअवा खुर्दतिराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरैया बशारतपुर निवासी शैलेन्द्र उर्फ मोहन यादव,40 वर्ष, और भगेलू यादव, 28 वर्ष, निवासी कप्तानगंज वार्ड नंबर 14 हैं।