महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय वारासिवनी में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक विवेक पटेल ने कहा कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है और गांधीजी का जीवन सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाता है।