लाडपुरा: रणथंभौर में एक बच्चे व रेंजर को अपना शिकार बनाने वाली बाघिन कनकटी को मुकंदरा टाइगर रिजर्व में किया जाएगा शिफ्ट
Ladpura, Kota | Jun 19, 2025 सवाई माधोपुर के रणथंभौर में 7 साल के बच्चे और रेंजर पर हमला कर मारने वाली खूंखार बाघिन RBT 2507 'कनकटी' को कोटा शिफ्ट किया जा रहा है। रणथंभौर से वन विभाग की टीम बाघिन को लेकर मुकंदरा (कोटा) के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं 'कनकटी' के आने के बाद उसकी मां बाघिन टी 84 एरोहेड की मौत हो गई। इसके ब्रेन ट्यूमर था।सीसीएफ सुगनाराम ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बताया- बाघिन