जिला चिकित्सालय शहडोल के चिकित्सकों की तत्परता से उमरिया जिले के ग्राम अमलिहा पाली की टप्पू बाई यादव को नई जिंदगी मिली। गंभीर हार्ट रोग से पीड़ित टप्पू बाई को भर्ती कर आईसीसीयू में 120 जूल का इलेक्ट्रिक शॉक देकर चिकित्सकों ने उनकी जान बचाई। सिविल सर्जन डॉ. शिल्फी सराफ ने बताया कि सभी आपातकालीन दवाइयों के साथ निरंतर निगरानी रखी गई।