औरैया: ककोर में बैठक कर डीएम ने सीडीपीओ को दिए निर्देश, कहा- आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण करें
ककोर में जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में मीटिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण के कार्य में शिथिलता पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सभी सीडीपीओ चेहरा प्रमाणीकरण तथा ई केवाईसी का कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण करें।