सासाराम: भाजपा कार्यालय सासाराम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर की गई चर्चा
सासाराम के भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करने के लिए निर्देश दिया गया है। मौके पर सासाराम के भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद सहित काफी संख्या में BJP कार्यकर्ता मौजूद रहे।