आरा: खाखोबांध गांव में करंट लगने से चाचा-भतीजी की हुई मौत, तीसरा व्यक्ति गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | May 29, 2025 खाखोबांध गांव में तीन लोगों को लगा करंट दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीसरा गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाजरत है। बताया गया कि खाखोबांध गांव के रहने वाले नंदन यादव की पुत्री कविता कुमारी को करंट लगा। बचाने गए उसके चाचा पप्पू कुमार और संतोष कुमार को भी करंट लग गया। जिसमें पप्पू कुमार की भी मौत हो गई।