बहराइच: पुलिस लाइन से भारी बारिश के बीच महिला पुलिस बाइक रैली निकली, पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बहराइच जिले के पुलिस लाइन से शुक्रवार सुबह में भारी बारिश के बीच महिला पुलिस की बाइक रैली निकाली गई। पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मिशन शक्ति फेज फाइव के तहत निकाली गई। जिसका नेतृत्व सीओ पयागपुर हर्षिता तिवारी ने किया। रैली में महिला पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। जो स्कूटी पर सवार होकर निकलीं।