बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोर बाजार में दबंग ने युवक पर चाकू से हमला किया, युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोर बाजार में दबंग द्वारा एक युवक के ऊपर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनको उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमला करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।