संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुर्था प्रखंड मुख्यालय पर बीबी जी राम जी अधिनियम, बीज विधेयक 2025, बिजली संशोधन विधेयक एवं चार लेबर कोड के विरोध में अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस मनाया गया। किसान संगठनों के बैनर तले धरना हुआ। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के रूपेश कुमार ने लेबर कोड से मजदूर अधिकारों पर हमला और बीज विधेयक से पूंजीपतियों को लाभ बताया।