अंबाह: अंबाह भक्ति और उल्लास से सराबोर, पचासा ग्राउंड से निकली श्रीराम की भव्य शोभायात्रा
Ambah, Morena | Mar 28, 2026 अंबाह में शनिवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा पचासा ग्राउंड से निकाली गई, जो पूरे नगर में भ्रमण करती रही। आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। “जय श्री राम” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। आयोजन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।