पामगढ़: कोसला गांव के धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ जांजगीर चांपा सांसद और पामगढ़ विधायक ने किया, किसानों में उत्साह
जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ विकास खंड के कोसला गांव के धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े और पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटा, लक्ष्मी माता और गणेश जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर की. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।