फुलेरा मु. सांभर: दूदू जिला कलेक्टर ने फागी उपखंड क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
लोकसभा चुनाव के मध्यनजर दूदू जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका ने बुधवार को फागी उपखंड के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने चौरू के महात्मा गॉंधी विद्यालय, चकवाडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं फागी के महात्मा गॉंधी विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।