रायपुर: चाकू की नोक पर लूट, रास्ता भटकने पर युवकों से पूछना पड़ा भारी, बदमाशों ने सोने की अंगूठी, मोबाइल और नगदी लूट ली
11 फरवरी बुधवार सुबह 9 बजे थाने हुई शिकायत के मुताबिक,राजधानी रायपुर में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा इलाके में चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी हेमंत पटनायक अपने दोस्त के साथ इलाके से गुजर रहा था। दोनों रास्ता भटक गए और उन्होंने कुछ युवकों से सही रास्ता पूछने की कोशिश क