पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में धूमधाम से वैशाली जिले का 53वां स्थापना दिवस मनाया गया। रविवार की दोपहर 3 बजे से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरकार के SC/ST कल्याण विभाग के मंत्री लखींद्र पासवान शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता BDO दीपक कुमार ने की। इस दौरान काफी संख्या में जीविका समूह की महिलाओं के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन् लोग मौजूद रहे।