राजातालाब: रखौना गांव की महिला से जालसाजों ने आंगनवाड़ी अधिकारी बनकर खाते से पैसे उड़ाए
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव की निवासिनी सोनी सिंह के साथ आंगनबाड़ी के नाम पर 39,967 रुपये की धोखाधड़ी हो गई । महिला ने मंगलवार देर रात लगभग 11 बजे मिर्जामुराद थाने में अज्ञात जालसाज के खिलाफ तहरीर दी है। सोनी सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की देर शाम उनके व्हाट्सएप पर एक नंबर से कॉल आया।