मैनपुरी: मैनपुरी कांग्रेस कार्यालय पर जिला संवाद एवं कार्यशाला का किया गया आयोजन
मंडी धर्म दास स्तिथ कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को जिला संवाद एवं कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर के संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश मासाचिव व मैनपुरी प्रभारी कौशलेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी यूपी में 80 में से 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।