मदनपुर: सलैया थाना परिसर में थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने किया झंडोतोलन
मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार के द्वारा झंडोतोलन किया करते हुए वीर जवान के प्रति जयकारा लगाया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि आज बहुत ही खुशी की बात है कि आज ही के दिन हमारा देश आजाद हुआ था।।इस मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के साथ ग्रामीण जनता मौजूद रहे।