भभुआ: समाहरणालय परिसर में 10 फरवरी से पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जाएगा
Bhabua, Kaimur | Feb 3, 2026 मिली जानकारी के अनुसार भभुआ समाहरणालय में आगामी 10 फरवरी से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसकी जानकारी कैमूर जिला प्रशासन के द्वारा मंगलवार की दोपहर दी गई ।बताया गया कैंप का उद्घाटन आगामी 10 फरवरी को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। जिसमें पहुंचकर लोग लाभ ले सकते हैं।