अलवर: परशुराम सर्किल पर अखैपुरा के लोगों ने पानी की विकट समस्या से परेशान होकर लगाया जाम
Alwar, Alwar | Jun 21, 2024 अलवर शहर के परशुराम सर्किल पर शुक्रवार सुबह अखैपुरा क्षेत्र के लोगों ने पानी की विकट समस्या से परेशान होकर रोड जाम कर दिया। स्थानीय निवासियो का कहना है कि काफी लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। उन्हें दूर-दूर से पानी भरकर लाना पड़ता है। बोरिंग खराब पड़ी है। नलों मे गंदा पानी आ रहा है।जिससे लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई