कुदरा: पुसौली बाजार में 1 जनवरी को हुए मारपीट का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
Kudra, Kaimur | Jan 5, 2026 कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली बाजार में पूर्व के विवाद को लेकर बहेरा निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह के साथ जमकर मारपीट की गई थी जिसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हालांकि घटना 1 जनवरी की ही बताई जा रही है,कुदरा थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने सोमवार के संध्या 7:30PM बजे फोन पर कहा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है