बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने मर्ग किया कायम
Bina, Sagar | Jun 9, 2025 पुलिस को सूचना मिली थी कि बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी जवान पहुंच गए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी जिसके चलते मृतक की फोटो आसपास के थाना क्षेत्र भेजी है जिससे मृतक की पहचान की जा सके।