हिसार: हांसी में पुलिस ने 622 ग्राम अफीम के असली सप्लायर को दबोचा
Hisar, Hissar | Nov 18, 2025 हांसी पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 622 ग्राम अफीम के असल सप्लायर अरविन्द निवासी माहरानी भेरिया, कटुआ बिहार को गिरफ्तार कर लिया। चौकी सोरखी के एएसआई धर्मबीर ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले ताजदीन उर्फ रोहताश निवासी खरबला को अफीम सप्लाई की थी। मामले में थाना बास में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज था।