सासाराम: कुराइच मोहल्ले में अनियंत्रित ट्रक और ऑटो में हुई टक्कर, ऑटो सवार एक युवक हुआ घायल
सासाराम के कुराइच मोहल्ले में अनियंत्रित ट्रक और ऑटो में टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो सवार यह युवक घायल हो गया घायल युवक का नाम सोनू कुमार बताया जा रहा है। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का इलाज हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।