सासाराम: सासाराम के एसपी जैन कॉलेज रोड में असामाजिक तत्वों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, अस्पताल में उपचार जारी
सासाराम के एसपी जैन कॉलेज रोड में असमाजिक तत्वों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल व्यक्ति का नाम राहुल कुमार बताया जा रहा है। इनके पिता का नाम राम रईस यादव है। घटना के बाद 112 डायल के पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है।चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज की जा रही है।