सासाराम: धोडाढ थाना क्षेत्र के NH-2 पर दो ट्रक में हुई टक्कर, एक ट्रक का ड्राइवर तथा खलासी हुए घायल
धोडाढ थाना क्षेत्र के NH-2 पर दो ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रक का ड्राइवर तथा खलासी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही धोडाढ थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल ड्राइवर तथा खलासी को कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल लाया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल ड्राइवर तथा खलासी का इलाज की जा रही है। घटना की सूचना 112 डायल के पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।