आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में कंधरापुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार व मय हमराह फोर्स ने धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में वांछित पति-पत्नी अवनीश राय और नूतन राय को गिरफ्तार किया । वहीं पुलिस गिरफ्तार पति-पत्नी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई ।