बांका: गौरीपुर गांव: घरेलू विवाद में ससुर ने बहू को मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में उपचार जारी
Banka, Banka | Feb 10, 2026 बांका थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में घरेलू विवाद में एक ससुर ने अपनी बहू को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला की पहचान अर्चना देवी पति रमेश तांती के रूप में हुई है। मंगलवार करीब 12.30 बजे सदर अस्पताल में महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। मारपीट में महिला के सिर में गंभीर चोट आयी है। महिला को उसकी भाभी और भाई ने अस्पताल पहुंचाया।