जसवंतनगर: नगला तौर में ब्रह्माणी देवी मंदिर परिसर में आयोजित मेले में उमड़ा जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए देवी मैया के दर्शन
ब्रह्माणी देवी मंदिर के लख्खी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक लाखों भक्त दर्शन कर चुके हैं और दो हजार से अधिक झंडे चढ़ाए जा चुके हैं। मेले में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और मन्नतें मांग रहे। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए सीओ आयुषी सिंह ने भी निगरानी की।