सलसलाई से बुधवार सुबह 11 बजे 51 तीर्थयात्रियों का एक जत्था गंगासागर के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। विभिन्न स्थानों पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-धमाकों के साथ यात्रियों को विदा किया। यह जत्था 20 दिवसीय तीर्थ यात्रा पर निकला है। इस दौरान यात्रियों के मंगलमय भविष्य की कामना की गई।