सीतापुर: रामकोट इलाके में एट भट्ठा में काम करते समय अचानक ईटों का चट्टा गिरने से मजदूर की दबकर हुई मौत
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के मधवापुर इलाके में भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव के ईट भट्ठा पर काम करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिवार के अनुसार काम करते समय अचानक ईटों का चट्टा गिर जाने से ईटों के नीचे दबकर राजेश की मौत हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सीतापुर में कराया है परिवार में मातम का माहौल है।