सिकंदराबाद जीटी रोड पर रविवार दोपहर गुरु रविदास जयंती के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का उद्घाटन मुख्य अतिथि खेमचंद पिपिल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु रविदास के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए आपसी भाईचारे और समरसता का संदेश दिया।