कैंट रेलवे स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मराठी यात्रियों का फूलों से स्वागत किया
मुंबई से चलकर वाराणसी पहुंचे लोकमान एक्सप्रेस से आए मराठी यात्रियों का कैंट रेलवे जंक्शन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान हाथों में शिवाजी महाराज, वीर सावरकर एवं भारत माता की तस्वीर हाथों में लिए हुए थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र से आएं यात्रियों का गुलाब के पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत किया।