उरई: उरई के काशीराम कॉलोनी में आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
Orai, Jalaun | Jun 26, 2025 गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, मृतक व्यक्ति महेश कुमार आर्थिक तंगी से काफी मानसिक तनाव में रहता था और व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी,वहीं व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।