रादौर: घोड़ा पीपली गांव में पंचायत कर इस बार लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का गांव वालों ने किया ऐलान
माजरी टापू के लोगों के बाद घोड़ा पीपली गांव के लोगों ने भी पंचायत कर इस बार लोकसभा चुनाव में वोट न करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से केंद्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार है। मगर उनका एक नहर के ऊपर छोटा सा पुल नहीं बन रहा उन्हें 40 किलोमीटर का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर तय करना पड़ता है। इसको लेकर उन्होंने पंचायत कर इस बार वोट न करने की बात कही