बेतिया: अपराध नियंत्रण को लेकर बेतिया पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी, SP खुद सड़कों पर उतरे
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 21 जुलाई, सोमवार रात करीब 10 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संध्या 06 बजे से रात्रि 09 बजे तक यह अभियान एकसाथ संचालित किया गया। वाहन जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, बिना वैध कागजात वाले वाहनों, बिना हेलमेट दोपहिया चालकों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया।