गुड़ाबांधा प्रखंड के मिलनबिथी प्लस टू विद्यालय,ज्वालकाटा में झारखंडी क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम झारखंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ,जिसमें संथाली, कुङमाली और मुंडारी सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं के पाठ्यक्रम पुस्तकें विद्यार्थियों को दी गई।