श्योपुर। जिले की बडौदा थाना पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे 9 वारंटियों को दबोचने में मंगलवार को सुबह 08 बजे बडी सफलता हांसिल की है। जिनमें 8 गिरफ्तारी वारंटी और 1 स्थाई वारंटी बल्लू खान निवासी बागर बडौदा शामिल है। इन सभी वारंटियो को अरेस्ट करने के बाद जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।