इंदौर: महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, पीड़िता ने ससुराल वालों पर ₹10 लाख दहेज मांगने का आरोप लगाया
Indore, Indore | Jun 27, 2025 पीड़िता ने शुक्रवार 3 बजे मीडिया से बात करते हुए बताया कि शादी से पहले ससुराल वालों ने उसके साथ धोखा करते हुए लड़के का झूठा बायोडाटा दिखाया था। शादी के बाद जब सच्चाई सामने आई, तो विरोध करने पर उसे चुप रहने की धमकी दी गई। महिला का कहना है कि उसके ससुराल पक्ष ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर पुलिस कार्रवाई को रोकने की भी कोशिश की।