दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर अभाना की टेक के पास मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे भूसे से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जिससे कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर जाम जैसे हालात बन गए। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई वाहन या राहगीर नहीं था। घटना के बाद सड़क पर गिरे भूसे को हटाने का काम चलता रहा। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही।