पीरटांड़ के मधुबन में गुरुवार को 11 बजे से रसोई गैस सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसी पहुंचने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालात, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब घरेलू बाजार पर भी दिखने लगा है।