मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के सुध्दिती ग्लोबल स्कूल में छत से गिरे छात्र की उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के सुदिति ग्लोबल स्कूल में सौदियाना निवासी वंश कश्यप पुत्र केशव कश्यप छत से कूद गए थे। इसके बाद वंश की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।