गोहपारु: गोहपारू के पटोरी सर्किल में कुएं में मिला मृत तेंदुआ, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
शहडोल जिले के वन परिक्षेत्र गोहपारु अंतर्गत पटोरी सर्किल के किसान राम सिंह के खेत मे खुले कुएं मे तेंदुए का शव मिला है,वन विभाग की टीम ने बुधवार को लगभग 1:50 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि तेंदुआ पानी की तलाश में था कुएं के पास पहुंचा और पानी पीने के चक्कर में वह कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हुई है,मामले की जांच वन विभाग की टीम के द्वारा की जा रही है।