बुंडू: विधायक ने बुंडू के चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Bundu, Ranchi | Mar 10, 2024 बुंडू प्रखंड क्षेत्र के चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का रविवार को स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा ने विधिवत रूप नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। ज्ञात हो कि इन सड़कों का निर्माण झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के तहत मुख्यमंत्री सड़क योजना अंतर्गत किया जाना है जो लगभग 9.5 करोड़ की लागत से बनने वाली है।