पूर्णिया पूर्व: फसिया स्थित ईंट भट्ठा में काम करने गए लापता युवक जीवन चौक से बरामद हुए
निलगंज,कालीगंज गांव से 19 वर्षीय युवक मो बाबर पिछले 25 जून से लापता हो गया था।मामले में लापता युवक के भाई ने बताया था कि उसका भाई लक्स ईंट भट्ठा में काम करने गया था।जिसके बाद वह लापता हो गया।वहीं लापता युवक मो बाबर बीती देर रात्रि जीवन चौक के समीप बरामद हो गया है।युवक कुछ भी नही बता पा रहा है।परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नही है।